"It seems to me I am trying to tell you a dream-making a vain attempt, because no relation of a dream can convey the dream sensation, that commingling of absurdity, surprise,, and bewilderment in a tremor of struggling revolt, that notion of being captured by the incredible which is of the very essence of dreams. No, it is impossible, it is impossible to convey the life-sensation of any given epoch of one's existence-that which makes its truth, its meaning-its subtle and penetrating essence. It is impossible. We live, as we dream-alone".
------------- Joseph Conrad in "Heart of Darkness"


Copyright © 2007-present:Blog author holds copyright to original articles, photographs, sketches etc. created by her. Reproduction including translations, roman version /modification of any material is not allowed without prior permission. But if interested, leave a note on comment box. कृपया बिना अनुमति के इस ब्लॉग से कुछ उठाकर अपने ब्लॉग/अंतरजाल की किसी साईट या फ़िर प्रिंट मे न छापे.

Dec 3, 2011

कोलंबिया रिवर गोर्ज सीनिक एरिया

कोलंबिया नदी ओरेगन और वाशिंगटन राज्यों के बीच की विभाजन रेखा है और कोलंबिया रिवर गोर्ज सीनिक एरिया इन दो राज्यों के बीच पड़ता है, जिसमे ६ जनपद(काउंटी), १३ शहर-कस्बे, और चार नेटिव अमेरिकन रिजर्व आते है.. कोलंबिया रिवर हाइवे, अमेरिका का पहला सीनिक हाइवे पहले विश्वयुद्द के बाद १९१३-१९२२ के बीच बना. पहली दफे किसी हाइवे के निर्माण के लिए भारी मात्र में मेटल–बेस्ड संरचना का निर्माण किया गया, जो इस हाईवे को लंबे समय से टिकाये हुये है. दूसरी बड़ी बात बड़ी बारीकी से गोर्ज के सौंदर्य को बचाया किस तरह से जाय, इस सोच के इर्द-गिर्द इस हाईवे का निर्माण हुआ है. जिन दो लोगों का ये विजन था वो थे Samuel Hill, पेशे से एक वकील, और Samuel C. Lancaster, पेशे से इंजीनियर और लेंडस्केप आर्किटेक्ट. 

१९३० तक आते आते बहुत बड़ी संख्या में पर्यटक गोर्ज को देखने आये और गोर्ज में अंधाधुंध कंस्ट्रक्शन न् हो इसकी चिंता बनी. १९३७ में पेसिफिक नॉर्थवेस्ट के क्षेत्रीय कमीशन ने गोर्ज को राष्ट्रीय महत्तव का  क्षेत्र घोषित किया और इसे अंतर्राजीय पार्क बनाने की पेशकश की. कई सालों तक प्रकृति प्रेमियों ने इस एरिया के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर तथाकथित विकास को दूर ठेले रखा. अंत में १९८० में पोर्टलैंड की एक गृहणी नेन्सी रसल ने जागरूक नागरिक मोर्चा बनाया और इस एरिया के संरक्षण की फेडरल गवर्नमेंट से मांग की. आन्दोलन करीब ६ साल चला, और नेन्सी रसल इस आंदोलन का चेहरा बनी, उन्हें बहुत सी व्यक्तिगत धमकियां मिली, कार का एक बम्पर स्टिकर भी पोपुलर हुआ Save the Gorge from Nancy Russel”.  फिर  १९८६ में तत्कालीन रास्ट्रपति  रीगन ने इस पर दस्तखत किये, और अब गोर्ज हमेशा के लिए विकास की आंधी से बच गया है. अब ये क्षेत्र २९२,५०० एकड़ का कोलंबिया नदी के दोनों तरफ फैला है.अब इस एरिया के विकास और प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए एक स्वायत्त कमीशन है जिसके १३ सदस्य है, ३ सदस्य ओरेगन का गवर्नर और ३ वाशिंगटन का गवर्नर मनोनीत करता है. और ६ सदस्य  अपने जनपद से आते है. एक सदस्य फोरेस्ट डिपार्टमेंट से आता है. हालांकि विकास और रोजगार को दरकिनार करके प्रकति को संरक्षित किया जाय तो लोग हाशिए  पर आ जायेंगे, इसीलिए बहुत सचेत तरह से विकास की नीती की ज़रूरत होती है. आज इस गोर्ज में बहुत से हाईटेक, कंपनियां है, जैसे डालास वाटरफ्रंट पर जहाँ अलुमिनियम की भट्टी होती थी, अब गूगल का डाटा सेंटर है. जगह जगह १०० साल पहले जहाँ आरामशीन थी, लम्बर कंपनियां थी , अब  बहुत सी इंजीनियरिंग की कंपनियां है. बहुत से हाइकिंग ट्रेल्स है, और वाटर सर्फिंग और विंड सर्फिंग के ऑउटडोर स्पोर्ट्स है. अब इस एरिया में बहुत से विनयार्ड्स भी है.. २००४ में इस एरिया को अमेरिकन विटीकल्चर एरिया की आधिकारिक स्वीकृति मिल गयी है. गोर्ज गाइड के अनुसार 

“The Columbia Gorge AVA encompasses 191,000 acres on both side of the river in the central Gorge, where over 30 varieties of grapes are cultivated on more than 50 vineyards. More than 30 vineyards cater to the growing wine tourism market”.

लगभग हर साल २० लाख पर्यटक गोर्ज में आते हैं. गोर्ज को देखकर तसल्ली होती है कि आने वाली पीढीयों के लिए ये जगह बची रहेगी. फिर से मन लौटा है कि काश हिमालय को हम इतनी सचेतता से बचा ले जाते.

2 comments:

  1. कोलंबिया रीवर गार्ज की एक खूबसूरत चित्रांकित पर्यटन कथा

    ReplyDelete
  2. अच्छा लगा यह विवरण पढ़कर!

    ReplyDelete

असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।