भाषा ख़त्म होने को है
और एक पूरी सभ्यता विदा लेने को
हास्य-विद्रूप सजे यथार्थ से संगत की
इस कीच
इस किचकिच में उतरने की
मेरी सामर्थ्य नहीं
न मुठ्ठी भर मिट्टी की चाह
दिखे कहीं साँझी जमीन
तो कहें दोस्त!
कैफ़ियत में तकल्लुफ़ के सिरे नहीं
न तबीयत दानिशमंदी की कायल...
और एक पूरी सभ्यता विदा लेने को
हास्य-विद्रूप सजे यथार्थ से संगत की
इस कीच
इस किचकिच में उतरने की
मेरी सामर्थ्य नहीं
न मुठ्ठी भर मिट्टी की चाह
दिखे कहीं साँझी जमीन
तो कहें दोस्त!
कैफ़ियत में तकल्लुफ़ के सिरे नहीं
न तबीयत दानिशमंदी की कायल...
जाने किस नक्षत्र से झरती
पलकों पर गिरती
नींद
अपना खज़ाना ख़्वाबों का
ख़्वाबों में डोलती जिप्सी परछाईयाँ पलकों पर गिरती
नींद
अपना खज़ाना ख़्वाबों का
इतनी रात गए दिल के द्वार पर दस्तक
अल्लसुबह तक छाती पर नेह की थपकियाँ
कैसी तो मुहब्बतें
किस किस की मुराद
निमिष भर जादू
आने की पुख्ता वज़ह न थी
न लौट जाने की ही
रहे हम जनम के पागल ...
*****
सुन्दर रचना!!
ReplyDeleteबहुत गहरी ..डीप..डिप..डिप.. पढ़ने बाद!!
ReplyDeleteकाव्य प्रतिक्रिया :)
ReplyDeleteजाने किस नक्षत्र से झरती
ReplyDeleteपलकों पर गिरती
नींद
अपना खज़ाना ख़्वाबों का
ख़्वाबों में डोलती जिप्सी परछाईयाँ
इतनी रात गए दिल के द्वार पर दस्तक
अल्लसुबह तक छाती पर नेह की थपकियाँ ...
ख्वाबो के इस खजाने से काश कभी भी जागना न पड़े ... इन थपकियों का सिलसिला यूं ही चलता रहे ...